Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सावधान! अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में चलेगी लू, जानें राहत कब मिलेगी

Aryan
12 Jun 2025 9:45 AM IST
सावधान! अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में चलेगी लू, जानें राहत कब मिलेगी
x
मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली। सावधान! अगले तीन से चार दिन देश के कई हिस्सों में गर्म हवाओं के साथ लू चलेंगी। बच्चे, महिला और बुजुर्ग घर से बाहर जाने से बचे। नहीं तो यह आपको बहुत ज्यादा बीमार कर सकती है। मौसम विभाग ने भी देश के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो देश में सर्वाधिक है। अभी यह तापमान और ऊपर नीचे हो सकता है।

बारिश से मिलेगी राहत

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक गर्म हवाओं के साथ लू चलने की संभावना है। आसमान से आग बरस रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून के बृहस्पतिवार से फिर सक्रिय होने और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 जून की रात से उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे तपिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आईएमडी ने ट्वीट कर जानकारी दी

आईएमडी ने ट्वीट कर कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में हीट वेव की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

Next Story