
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सावधान! दिल्ली एनसीआर...
सावधान! दिल्ली एनसीआर में कल से फिर बारिश के साथ आंधी तूफान के आसार, जानें कब तक बारिश राहत या आफत बनकर बरसेगी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। इस बार भी बारिश के साथ आंधी तूफान की प्रबल संभावना है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि यह गिरावट राहत भरी होगी लेकिन आंधी और तूफान के साथ बारिश आफत बनकर बरस सकती है।
मौसम में बदलाव का कारण
स्काईमेट वेदर की मानें तो उत्तर राजस्थान और उसके आसपास हरियाणा एवं पंजाब के कुछ क्षेत्रों में चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है। इस कारण से दिल्ली एनसीआर के आसपास एक घाटा रेखा बनी हुई है। यह रेखा आगामी तीन-चार दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम में बदलाव का यह कारण माना जा रहा है।
कब तक बारिश और तूफान के आसार
29 मई से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी। इसी के साथ बारिश भी होगी। कल अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 2 जून के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।
नोएडा और गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए 30 मई को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। 1 जून को बादल छाए रहेंगे जबकि 2 जून को बारिश और तूफान की उम्मीद है।