
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- CBSE Date Sheet 2026:...
CBSE Date Sheet 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 9 मार्च 2026 को होगी, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी।
10वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल
• कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा: मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड/मैथेमेटिक्स बेसिक
• अंतिम परीक्षा: 9 मार्च 2026 को, जिसमें तेलुगु, अरबी, फारसी, नेपाली, रूसी, कार्नेटिक म्यूजिक, हिंदुस्तानी म्यूजिक आदि विषय शामिल होंगे।
इसके अलावा, कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल
• कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा: बायोटेक्नोलॉजी/एंटरप्रेन्योरशिप/शॉर्टहैंड (इंग्लिश)/शॉर्टहैंड (हिंदी)
• अंतिम परीक्षा: 9 अप्रैल 2026 को, जिसमें संस्कृत कोर, मल्टी मीडिया, और डेटा साइंस जैसे विषय होंगे।
छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय
सीबीएसई ने 10वीं की मेन्स बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल इस तरह तैयार किया है कि छात्रों को दूसरी परीक्षा (सेकेंड बोर्ड) की तैयारी के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके।
CBSE Board Exam Date Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. Latest @ CBSE सेक्शन में जाएं।
3. यहां Date Sheet लिंक पर क्लिक करें।
4. कक्षा 10वीं या 12वीं की डेटशीट लिंक चुनें।
5. आपकी स्क्रीन पर टाइमटेबल ओपन हो जाएगा।
6. डेटशीट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।