Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CBSE Result 2025:CBSE बोर्ड ने जारी किए 10-12वीं के नतीजे, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

Aryan
13 May 2025 2:43 PM IST
CBSE Result 2025:CBSE बोर्ड ने जारी किए 10-12वीं के नतीजे, एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने प्रतिशत छात्र हुए पास
x
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 83.94% और सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.26% रहा।

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद आज दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 93.60% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 0.06% ज्यादा है, जो बताता है कि छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार 95% लड़कियां पास हुई है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% था।

संस्थान-वार प्रदर्शन

वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) और केंद्रीय विद्यालय (KV) के छात्रों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। JNV ने 99.49% का पास प्रतिशत दर्ज किया जबकि KV का पास प्रतिशत 99.45% रहा। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 83.94% और सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 89.26% रहा।

कंपार्टमेंट

इस साल 1,41,353 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया है। जो पिछले साल 1,32,337 छात्रों से थोड़ा अधिक है। ये छात्र फिर से अपनी परीक्षा में भाग ले सकते हैं और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट

अपना रिजल्ट चोक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं होमपेज पर "CBSE Class 10 Result 2025" या "CBSE Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें। अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी। जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

क्या बोले शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सभी विधार्थियों तो बधाई देते हुए इपने एक्स अंकाउट पर पोस्ट कर लिखा मेरे सभी युवा मित्रों और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई। जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। यह कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता के फल का आनंद लेने और उसे संजोने का क्षण है।

सभी अगली पीढ़ी के नेताओं को खुशहाल, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जैसा कि पहले भी होता रहा है, लड़कियों ने एक बार फिर कक्षा 12वीं और 10वीं में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने क्रमशः 5.94% और 2.37% अंक प्राप्त किए हैं। यह उभरते भारत का एक सशक्त प्रतिबिंब है, जहां युवा महिलाओं की आकांक्षाएं उपलब्धियों में बदल रही हैं। साथ ही, मुझे खुशी है कि कुल मिलाकर।

Next Story