Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी के बागपत में वसूली के लिए लगाया महिला टॉयलेट में CCTV, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल...

Aryan
5 March 2026 4:20 PM IST
यूपी के बागपत में वसूली के लिए लगाया महिला टॉयलेट में CCTV, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल...
x
मामले की गंभीरता को देखते हुए बालैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और पीड़ित ने प्रशासन मांग की है कि टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। मेरठ-बागपत हाईवे स्थित बालैनी टोल प्लाजा पर बेहद संवेदनशील मुद्दा उभर कर आया है। दरअसल टोल प्रबंधन पर नियमों के खिलाफ जाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है, इसके साथ ही महिला शौचालय में CCTV कैमरा लगाने की बात भी सामने आई है। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैला है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने से सुरक्षा और निजता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बालैनी टोल प्लाजा का मामला

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बागपत के बालैनी टोल प्लाजा से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया कि टोल प्लाजा के पास बने महिला टॉयलेट में CCTV कैमरा लगाया गया था। जिसके तहत आरोप है कि कैमरे की दिशा ऐसी रखी गई थी कि वहां से सड़क पर गुजरने वाले वाहनों के FASTag को स्कैन कर सके। ऐसा कहा जा रहा है कि सर्विस रोड का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों से भी इसी तरीके से टोल टैक्स वसूला जा रहा था, जबकि सामान्य तौर पर यह रास्ता टोल से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

महिलाओं की गरिमा और निजता का किया उल्लंघन

दरअसल इस मामले में सबसे हैरान करने वाली घटना तब घटी, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया गया कि टोल प्रशासन ने महिला शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय जैसी जगह में कैमरा लगाना महिलाओं की गरिमा और निजता का उल्लंघन है।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बालैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और पीड़ित ने प्रशासन मांग की है कि टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए। शौचालय में कैमरा लगाने के पीछे की मंशा की जांच की जाए। अवैध तरीके से वसूली करने वाले कर्मचारियों और प्रबंधन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


Next Story