
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत की जीत पर झूमे...
भारत की जीत पर झूमे सेलेब्स! अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने टीम को जमकर सराहा, सोशल मीडिया पर दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 मार्च, 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों के बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है।
जीत पर झूमे फिल्मी सितारे
इंडियन टीम की जीत पर झूमी करीना कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंडियन क्रिकेट टीम का फाइनल में एंट्री वाला पोस्टर शेयर किया और उसमें दिल वाले इमोजी भी एड किए.
अक्षय कुमार ने जीत का जश्न मनाया
अक्षय कुमार भी टीम इंडिया की जीत पर झूमे अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया की सेमिफाइनल में जीत का जश्न मनाया, खिलाड़ी कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, " ऐसे ही आप फाइनल की ओर बढ़ते हैं, क्या जीत है, टीम इंडिया।"
अनुपम खेर ने दिया सबसे पहले रिएक्शन
इंग्लैंड पर रोमांचक जीत पर सबसे पहले रिएक्शन देने वालों में मशहूर एक्टर अनुपम खेर भी थे। X पर जीत के पल की एक क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये मेरा इंडियाआआआ! भारत माता की जय! जय हिंद! #WorldCup #Cricket'
अजय देवगन ने टीम इंडिया को बताया चैंपियन
एक्टर अजय देवगन भी सेलिब्रेशन में शामिल हुए और अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया, 'इस मैच का हर मिनट बहुत पसंद आया! #TeamIndia ने बिल्कुल चैंपियन की तरह खेला। अब फाइनल की ओर।'
सैयामी खेर ने भी किया पोस्ट
सैयामी खेर ने भारत की जीत का जश्न मनाया और लिखा, 'फाइनल आ रहा है!' कैच मैच जिताते हैं। ब्रूक ने संजू का कैच छोड़ा और संजू ने इसका पूरा फायदा उठाया, एक बार फिर क्लासिकल पारी खेली। अक्षर ने फ्लाइ किया और कैच किया। बेथेल शानदार था और बुमराह ने एक बार फिर अपना ट्रेडमार्क स्पेल डाला। क्या खजाना है! #INDvENG'
सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रौंदा
जैकब बेथेल का शतक बेकार गया और भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया। इससे पहले संजू सैमसन की 42 गेंदों में 89 रन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 253/7 का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।




