Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Census: जनगणना के साथ जाति जनगणना की तारीखों का भी एलान, जानें कब से होगी शुरू

Divyanshi
4 Jun 2025 7:09 PM IST
Census: जनगणना के साथ जाति जनगणना की तारीखों का भी एलान, जानें कब से होगी शुरू
x
जातियों की गणना के साथ-साथ दो चरणों में जनसंख्या जनगणना-2027 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है

नई दिल्ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने देश में जाति जनगणना का एलान किया था। वहीं, अब सरकार ने इसकी तारीखों का भी एलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, भारत में 1 अक्टूबर 2026 से जाति गणना के साथ जनगणना शुरू होगी। यह जनगणना देशभर में दो चरणों में कराई जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहाड़ी राज्यों जैसे लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर 2026 से जनगणना शुरू होगी। वहीं मैदानी इलाकों में जातीय जनगणना की शुरुआत 1 मार्च 2027 में होगी। बता दें कि जनगणना 1951 से प्रत्येक 10 साल के अंतराल पर की जाती थी। लेकिन 2021 में कोरोना महामारी के कारण इसे टाला गया था।

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

गृह मंत्रालय ने कहा, "जातियों की गणना के साथ-साथ दो चरणों में जनसंख्या जनगणना-2027 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जनसंख्या जनगणना-2027 के लिए संदर्भ तिथि मार्च, 2027 के पहले दिन 00.00 बजे होगी। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के गैर-समकालिक बर्फीले क्षेत्रों के लिए, संदर्भ तिथि अक्टूबर, 2026 के पहले दिन 00.00 बजे होगी। उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साथ जनसंख्या जनगणना आयोजित करने के इरादे की अधिसूचना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी।"

Next Story