Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली के VIP इलाके में महिला सांसद से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनकर भागे बदमाश, गृह मंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी, जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
4 Aug 2025 11:39 AM IST
दिल्ली के VIP इलाके में महिला सांसद से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनकर भागे बदमाश, गृह मंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी, जानें क्या कहा
x
सांसद सुधा ने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास आज सवेरे उनकी सोने की चेन छीन ली गई। इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश में उन्हें कुछ चोटें भी आईं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है। जहां कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की चेन छीन ली गई। सांसद सुधा तमिलनाडु भवन में रहती हैं। आज सुबह जब वो वॉक पर निकली थीं तभी यह घटना हुई। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है।

इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इस इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं फिलहाल लोकसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इस घटना के बाद अब सियासत भी तेज हो गई है।

सांसद को कुछ चोटें भी आईं हैं

आर. सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वहीं उन्होंने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास आज सवेरे उनकी सोने की चेन छीन ली गई। इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश में उन्हें कुछ चोटें भी आईं हैं। गृह मंत्री अमित शाह से आर. सुधा ने अधिकारियों को अपराधी का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किए जाने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

अब लोग FIR तक पुलिस में दर्ज करवाने के लिए नहीं जाते

आर. सुधा रामकृष्णन ने उन्होंने आगे लिखा कि दिल्ली में इस तरह की घटना का होना कोई पहली बार नहीं है। चेन, मोबाइल स्नैचिंग दिल्ली में आम हो गया है। अब लोग FIR तक पुलिस में दर्ज करवाने के लिए नहीं जाते हैं। उनको पता है कि इससे कुछ नहीं होगा। दिल्ली पुलिस में हजारों खाली पड़े पदों पर सरकार भर्तियां नहीं करना चाहती।

Next Story