
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Chandigarh School...
Chandigarh School Closed: कड़ाके की ठंड के बीच सभी स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ीं...

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सर्दी का कहर जारी है। इसे देखते हुए UT चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। जिला शिक्षा कार्यालय ने इसकी जानकारी साझा की। बता दें कि इससे पहले यह छुट्टी बढ़ाकर 10 जनवरी तक की गई थी लेकिन अधिक ठंड पड़ने की वजह से समय सीमा बढ़ा दी गई। वहीं, मौसम विभाग की ओर से यहां 14 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है
14 जनवरी से सामान्य रूप से स्कूल खुलेंगे
केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, छुट्टियों को लेकर बदलाव सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। अब सभी स्कूल 14 जनवरी से सामान्य रूप से खुलेंगे।
पहले 8 जनवरी को ही खुलने वाले थे स्कूल
बता दें कि पहले चंडीगढ़ में स्कूल, जो सर्दियों की छुट्टियों के बाद 8 जनवरी को फिर से खुलने वाले थे। लेकिन ठंड और घने कोहरे के पूर्वानुमान को देखते हुए 10 जनवरी तक बढ़ा दिए गए थे लेकिन अब इसे एक बार फिर से 13 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी
वहीं, चंडीगढ़ में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग की ओर से यहां 14 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते कल यानी गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।




