Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Char Dham Yatra: गंगोत्री में पूजा-अर्चना के बाद आज से शीतकाल के लिए दर्शन बंद, जानें कब-कब होंगे कपाट बंद

Anjali Tyagi
22 Oct 2025 12:39 PM IST
Char Dham Yatra: गंगोत्री में पूजा-अर्चना के बाद आज से शीतकाल के लिए दर्शन बंद, जानें कब-कब होंगे कपाट बंद
x
धराली में आई भीषण आपदा के कारण लंबे समय तक गंगोत्री धाम की यात्रा बंद रही।

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा अब समापन की ओर पहुंच चुकी है। जहां चारों धामों के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जिसमें आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अब शीतकाल के लिए बंद होने जा रही है। 22 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर के बीच चारों धाम की यात्रा बंद हो जाएगी।

इस दिन बंद होंगे कपाट

- 22 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे

- 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे

- 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे

- 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे

गंगोत्री धाम रहा लंबे समय तक बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धामों से ही चारधाम की यात्रा शुरू होती है। इस बार प्राकृतिक आपदा भी सबसे ज्यादा उत्तरकाशी में ही आई। धराली में आई भीषण आपदा के कारण लंबे समय तक गंगोत्री धाम की यात्रा बंद रही। इसी दौरान यमुनोत्री धाम जाने वाले नेशनल हाईवे पर श्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी लेक ने मार्ग को डुबो दिया। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा भी काफी समय तक बंद रही।


Next Story