Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चारधाम यात्रा पर लगी रोक...उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी, जारी किया रेड अलर्ट

Aryan
1 Sept 2025 3:28 PM IST
चारधाम यात्रा पर लगी रोक...उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी, जारी किया रेड अलर्ट
x
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के द्वारा आने वाले कुछ दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर 5 सितंबर तक चारधाम की यात्रा को तक स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री सचिव विनय शंकर पांडे ने सुरक्षा में एहतियात बरतने के लिए ये फैसला लिया है। जिससे तीर्थयात्रियों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन का बढ़ा खतरा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर अब भी मार्ग बंद हैं, इससे श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित हो गया है।

हेमकुंड साहिब यात्रा पर लगी रोक

यात्रियों की सुरक्षा को प्रशासन ने प्राथमिकता दी है। इसीलिए गढ़वाल कमिश्नर ने चारधाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है। हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका गया है।

आने वाले दो दिन के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मुख्य रूप से रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी एवं देहरादून जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा, उसके बाद बाढ़ आ सकती है। सरकार ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है।


Next Story