
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Cheap Publicity......
Cheap Publicity... राखी सावंत का बड़ा दावा! लॉरेंस ने नहीं कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग

मुंबई। राखी सावंत ने हाल ही में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि कपिल ने अपने कनाडा स्थित 'कैप्स कैफे' पर खुद ही फायरिंग करवाई है ताकि उनके रेस्टोरेंट को पब्लिसिटी मिल सके।
राखी सावंत का दावा
राखी ने एक इंटरव्यू में इस घटना को 'सस्ती पब्लिसिटी' (Cheap Publicity) करार दिया। इस वीडियो में राखी सावंत कपिल शर्मा को लेकर बड़ा दावा करती नजर आ रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग और कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए राखी सावंत ने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा, कपिल शर्मा अपने रेस्टोरेंट को फेमस बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि वो अपने ही कैफे पर गलियां चलवा रहे हैं। क्या हमारे बिश्नोई भाई इतने फैलतू हैं कि वो किसी के घर भी गोली मारने निकल जाएंगे? अरे, कपिल शर्मा अपना कैफे को हिट बनाने के लिए खुद गोलीबारी करवा रहे हैं।
क्या था ‘कैप्स कैफे’ फायरिंग मामला?
यह घटना जुलाई 2025 की है, जब कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की थी। पिंक और व्हाइट थीम वाले इस कैफे की ओपनिंग के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी, लेकिन कैफे को नुकसान पहुंचा था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने दावा किया कि कपिल को कॉल किया गया था लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया, इसलिए यह कार्रवाई की गई। एक अन्य थ्योरी के अनुसार, कपिल द्वारा अपने शो में सलमान खान को बुलाने की वजह से उन्हें निशाना बनाया गया।
कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया
कपिल ने पहले इन हमलों के बाद सुरक्षा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि उनका परिवार इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। राखी सावंत के ताजा आरोपों पर फिलहाल कपिल शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




