
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दिल्ली-NCR में सर्द...
दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन! IMD ने जारी किया यह अलर्ट, AQI ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में धूप निकलने की वजह से ठंड से तो राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, IMD ने दिन के शुरुआती घंटों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर तक कोहरा छंटने और हल्की धूप निकलने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल बने रह सकते हैं, लेकिन दिन के समय धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ठंड का असर अधिक महसूस होगा
बता दें कि आज न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना
दरअसल, 7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय कोहरा और दिन में सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 फरवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में कुछ कमी आने के संकेत हैं। मौसम के साथ वायु गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। औसत एक्यूआई 250 से 300 के बीच दर्ज किया गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। आज शहर का समग्र AQI 218 दर्ज किया गया, जो ‘अनहेल्दी’ श्रेणी में आता है।




