Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

खाड़ी देशों से अब तक 20,000 लोगों को भारत लाने का दावा! जानें किन देशों का हवाई क्षेत्र खुला है और कहां बंद

Anjali Tyagi
16 March 2026 4:04 PM IST
खाड़ी देशों से अब तक 20,000 लोगों को भारत लाने का दावा! जानें किन देशों का हवाई क्षेत्र खुला है और कहां बंद
x

नई दिल्ली। इस समय विश्व भर में युद्ध से माहौल गरमाया हुआ है। ऐसे में खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि वह सक्रिय रूप से सऊदी अरब, ओमान और कतर जैसे खुले हवाई मार्गों का उपयोग कर रहा है, जबकि कुवैत और इराक जैसे बंद हवाई क्षेत्रों वाले देशों से यात्रियों को सऊदी अरब के माध्यम से ट्रांजिट (पारगमन) सुविधा दी जा रही है।

20,000 यात्री भारत लौट चुके- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया, क्षेत्र से 20,000 यात्री भारत लौट चुके हैं। सऊदी अरब में विभिन्न हवाई अड्डों से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। ओमान से भी भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें चल रही हैं। कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है। कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फरवरी, 2026 से बंद है। बहरीन और इराक में, जहां हवाई क्षेत्र बंद है, भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के रास्ते पारगमन की सुविधा दी जा रही है।

हमले में जान गंवाने वाले दो भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर जल्द आएंगे भारत

असीम महाजन ने आगे बताया कि- 13 मार्च को ओमान के सोहार शहर में हुए हमले में दुर्भाग्यवश दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है और संबंधित ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। उनके पार्थिव शरीर को जल्द ही भारत वापस लाए जाने की उम्मीद है। किसी भी भारतीय नागरिक को गंभीर चोट नहीं आई है।

Next Story