Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए पेश! कहा- एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव आया हूं

Shilpi Narayan
15 Jan 2026 1:12 PM IST
सीएम भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए पेश! कहा- एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव आया हूं
x

अमृतसर। सीएम भगवंत मान आज श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। मान सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपने बयानों को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया।

जत्थेदार को सौंपा स्पष्टीकरण

सीएम मान ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जत्थेदार साहिब को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये धारणा बनाई जा रही थी कि भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती दे रहे हैं लेकिन उनकी ऐसी नीयत नहीं है। अब सिंह साहिब क्या फैसला लेते हैं, ये बाद में उन्हें बताया जाएगा। वे हर फैसले से सहमत हैं।

Next Story