Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में मारेंगे एंट्री! बीजेपी ने ये बोलकर किया समर्थन

Shilpi Narayan
3 March 2026 2:21 PM IST
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में मारेंगे एंट्री! बीजेपी ने ये बोलकर किया समर्थन
x

पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की अक्सर खबरें आती रहती हैं। वहीं JDU कार्यकर्ता आए दिन मांग भी करते हैं कि निशांत सियासी दुनिया में कदम रखे। यहां तक कि नीतीश की राजनीति वारिस के तौर पर निशांत को देखना चाहते हैं। वहीं अब ऐसा लगता है कि निशांत का सियासत में आने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच जनता दल यूनाईटेड के मंत्रियों ने ही यह जानकारी दी है।

जल्द ही वह सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं

यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि इस बार नीतीश कुमार ने सहमति दी है। उन्हें नीतीश कुमार के बाद जदयू अध्यक्ष बनाने की भी बात कही जा रही है। अब तक नीतीश ने इसपर खुद आकर कुछ नहीं कहा है, क्योंकि वह परिवारवाद पर लगातार हमलावर रहे हैं। जदयू के दिग्गज नेता दावा कर रहे हैं कि निशांत कुमार जल्द ही पार्टी में पूरी तरह से एक्टिव हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी चल रही है? इस सवाल पर जनता दल यूनाइटेड के किसी भी नेता ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन निशांत की जदयू एंट्री पर जरूर बड़ा बयान दे दिया है। सीएम नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कह दिया है कि जल्द ही वह सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं।

जल्द ही सबकी चाहत पूरी होने वाली

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा है कि निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति प्रवेश करने की पूरी संभावना बन गई है। उनके बारे में बिहार के नौजवान और जदयू नेता चाहते हैं कि निशांत सक्रिय राजनीति में आए। अब जल्द ही सबकी चाहत पूरी होने वाली है। उनके उनके जदयू में आगमन की जल्द ही घोषणा होगी और पार्टी के अंदर काम करेंगे।

बीजेपी ने कहा-नई पीढ़ी का राजनीति में स्वागत

निशांत कुमार के राजनीति में आने की खबरों पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं नई पीढ़ी का राजनीति में स्वागत करता हूं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में नेतृत्व करने के लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करता हूं। यह बेहद खुशी की बात है कि निशांत जी अब मुख्यमंत्री और उनके परिवार के समर्थन के साथ राजनीति में प्रवेश करेंगे और हम उनका दिल से स्वागत करते हैं। वह निश्चित रूप से एक शिक्षित युवा नेता हैं, जिन्होंने बीटेक की डिग्री प्राप्त की है और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। हर घटना अपने समय पर होती है और शायद अब सही समय आ गया है। उनके राजनीति में आने का गर्मजोशी से स्वागत किया जाना चाहिए।

Next Story