Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम रेवंत रेड्डी की Entry, सोनिया गांधी का नाम लेकर किया पलटवार

Anjali Tyagi
29 Dec 2025 11:10 AM IST
दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम रेवंत रेड्डी की Entry, सोनिया गांधी का नाम लेकर किया पलटवार
x

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा RSS और भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने वाले हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कांग्रेस के भीतर राजनीतिक घमासान मच गया है। इस पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बिना नाम लिए दिग्विजय सिंह को कड़ा जवाब दिया है। बता दें कि रेवंत रेड्डी ने नाम लिए बिना ही दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1991 में पीवी नरसिम्हा राव और 2004, 2009 में डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर बहुत अच्छा फैसला लिया था।

विवाद का मुख्य कारण

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो साझा करते हुए RSS और भाजपा की संगठनात्मक क्षमता की सराहना की। उन्होंने लिखा कि कैसे एक जमीनी कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बन जाता है। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह RSS की विचारधारा के खिलाफ हैं, लेकिन उनकी कार्यक्षमता के प्रशंसक हैं।

रेवंत रेड्डी का पलटवार

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिग्विजय सिंह के इन दावों को चुनौती देते हुए सोनिया गांधी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस भी योग्यता और प्रतिबद्धता को पुरस्कृत करती है। रेड्डी ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में सेवा, प्रतिबद्धता, नैतिकता और मूल्यों का संगम मिलता है। अगर हम सोनिया गांधी के नेतृत्व पर नजर डालें तो हमें पता चलेगा कि तेलंगाना के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले पीवी नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था। सोनिया गांधी ने मशहूर अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह को भी प्रधानमंत्री बनाया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने में केंद्रीय भूमिका निभाई है।

Next Story