Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

जापान दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टोक्यो में हुआ भव्य स्वागत! जानें क्या होगा मुख्यमंत्री का Food MENU

Aryan
25 Feb 2026 11:17 AM IST
जापान दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, टोक्यो में हुआ भव्य स्वागत! जानें क्या होगा मुख्यमंत्री का Food MENU
x
जापान पहुंचने के बाद सीएम योगी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार

लखनऊ। यूपी के सीएम जापान दौरे पर पहुंच गए हैं। बुधवार को टोक्यो हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। यहां मुख्यमंत्री के लिए खास तरीके का शुद्ध शाकाहारी आहार की व्यवस्था की गई है। जापान में सीएम योगी बिना प्याज-लहसुन वाला सात्विक भोजन ही ग्रहण करेंगे। इसके लिए जापानी शेफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

प्रभु श्री राम की पावन धरा को 'आदित्य' का नमस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। जापान पहुंचने के बाद सीएम योगी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के 'आदित्य' का नमस्कार।

एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन और CEO से की मुलाकात

सीएम ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि आज टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन और CEO, श्री इशिगुरो नोरिहिको से मुलाकात की। जापान-भारत आर्थिक सहयोग को मज़बूत करने में JETRO के लगातार काम की तारीफ की।

यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल कैपेसिटी मजबूत ग्रोथ इंजन

एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन श्री नोरिहिको ने कहा कि भारत में जापानी कंपनियां देश में बेहतरीन इन्वेस्टमेंट माहौल को देखते हुए अपनी एक्टिविटीज़ को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल कैपेसिटी से चलने वाला एक मज़बूत ग्रोथ इंजन कहा।

‘मिसो सूप’ को शाकाहारी तरीके से तैयार किया जाएगा

सीएम के नाश्ते में पारंपरिक जापानी ‘मिसो सूप’ को शाकाहारी विधि से तैयार किया जाएगा। इसके साथ मेनू में पनीर की जगह जापानी ‘टोफू’ को खास रूप से शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री की खानपान को दी गई प्राथमिकता

सीएम योगी के मेनू में उबली हुई ताजी सब्जियां और सोया दूध भी शामिल होगा, जिससे भोजन पौष्टिक बना रहे। सुबह के समय सीएम योगी हर्बल चाय या गर्म पानी का सेवन करेंगे। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने मुख्यमंत्री की खानपान संबंधी प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Next Story