
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'पुलिस अपराधियों को...
'पुलिस अपराधियों को गोली न मारे तो खाए क्या?' सीएम योगी ने अपराधियों पर एक्शन को लेकर दिया बयान!

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पुलिस गोली न मारे तो क्या उनसे गोली खाए। बता दें कि सीएम योगी ने यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में अपने संबोधन के दौरान यह बयान दिया है।
किसी भी माफिया पर लागू होगा कानून
यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में बोलते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 के बीच 900 से अधिक दंगे हुए। ऐसा कोई शहर नहीं था जहां कर्फ्यू न लगा हो। उस दौरान शायद ही कोई उद्यमी, डॉक्टर या व्यापारी ऐसा रहा हो जिसने 'गुंडा टैक्स' न चुकाया हो। ऐसे में जब प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी, तो हमें इस चुनौती का सामना करना था और साथ ही हर नागरिक में विश्वास जगाना था। स्वाभाविक रूप से हम यह भेदभाव करके नहीं कर सकते थे। हमने शून्य सहिष्णुता का निर्णय लिया और यह शून्य सहिष्णुता सभी पर समान रूप से लागू होगी। अगर हमारा कोई अपना व्यक्ति कोई गलत काम करता है, तो उस पर भी वही कानून लागू होगा जो किसी माफिया या अपराधी पर लागू होता है।




