
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सीएम योगी ने प्रदेश...
सीएम योगी ने प्रदेश में चाइनीज मांझे को किया बैन! बोले- इससे होने वाली मृत्यु को माना जाएगा 'हत्या'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चाइनीज मांझे के बढ़ते खतरों को देखते हुए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर राज्य में पहले से ही प्रतिबंध है और अब इसके कारण होने वाली किसी भी मौत को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा।
अफसरों को लगाई फटकार
मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सवाल किया कि जब मांझा प्रतिबंधित है, तो यह बाजार में खुलेआम कैसे बिक रहा है।
सख्त कार्रवाई के निर्देश
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी ने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिया है कि दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की जाए। जो भी दुकानदार या व्यक्ति इसकी बिक्री या भंडारण में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
6 महीने में 7 मौतें
उत्तर प्रदेश में पिछले 6 महीनों के भीतर चाइनीज मांझे के कारण कम से कम 7 लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में लखनऊ में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की गर्दन कटने से मौत की घटना ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है।




