Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों के वेतन में किया इजाफा! अब 18 हजार देने का किया ऐलान, शिक्षकों के लिए इतने लाख का कैशलेस इलाज की सुविधा

Shilpi Narayan
20 Feb 2026 5:03 PM IST
सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों के वेतन में किया इजाफा! अब 18 हजार देने का किया ऐलान, शिक्षकों के लिए इतने लाख का कैशलेस इलाज की सुविधा
x

लखनऊ। सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम ने शिक्षा मित्रों को 10 हजार की जगह 18 हजार रुपये हर महीना देने का ऐलान किया है। वहीं सरकार के अनुसार यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी। योगी ने कहा कि जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां विद्यालय बनेंगे। इसके लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।

शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा

बता दें कि शिक्षामित्रों को अप्रैल से 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार देंगे। शिक्षकों के लिए पांच लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि विश्वविद्यालयों की ओर से 5000 से ज्यादा पेटेंट की फाइलिंग हुई है, जिसमें 300 से ज्यादा स्वीकृत हो चुके हैं। 2017 के पहले निजी विश्वविद्यालयों की स्वीकृति के लिए पिक एंड चूज किया जाता था। प्रदेश के छह मंडल तो ऐसे थे कि जहां एक भी विश्वविद्यालय नहीं था।

हमने मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की-सीएम योगी

वहीं सीएम योगी ने कहा कि हमने मां शाकुभरी विश्वविद्यालय की स्थापना की। अब इन मंडलों में विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। हम सिर्फ राज्य के ही विश्वविद्यालय नहीं बना रहे हैं बल्कि निजी विश्वविद्यालय को भी बढ़ावा दे रहे हैं साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को बुला रहे हैं जिससे कि शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा कर सकें।

Next Story