Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम योगी ने मोहन भागवत से की मुलाकात! करीब आधे घंटे चली मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 10:14 PM IST
सीएम योगी ने मोहन भागवत से की मुलाकात! करीब आधे घंटे चली मीटिंग में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
x

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की आज मुलाकात हुई है। ये मुलाकात लखनऊ के संघ कार्यालय में हुई है। वहीं दोनों के बीच ये मीटिंग करीब 35 मिनट तक चली है। हालांकि यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी की संघ प्रमुख के साथ यह मुलाकात काफी खास मानी जा रही है।

दोनों के बीच क्या बात हुई?

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी और मोहन भागवत की मीटिंग के दौरान 2027 के चुनाव को लेकर रोड मैप पर बातचीत हुई। कैसे हिंदुत्व की लहर को पूरे उत्तर प्रदेश में जागृत करना है, उसको लेकर चर्चा हुई। योगी अक्सर काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या राम मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि की बात करते हैं, इसी एजेंडे को साथ में आगे लेकर चलने को लेकर भी चर्चा हुई।

2 लाख कार्यकर्ताओं को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी में संघ के 2 लाख कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आम जनता तक संघ के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। सरकार की नीति के बारे में, योजनाओं के बारे में और लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। कहा जा रहा है कि SIR को लेकर भी योगी और भागवत के बीच बातचीत हुई।

आमजन किसी भी हाल में SIR को लेकर पीछे ना रहें

बता दें कि मोहन भागवत चाहते हैं कि बीजेपी से जुड़े हुए आमजन किसी भी हाल में SIR को लेकर पीछे ना रहें। संगठन और सरकार मिलकर काम करें। बचे हुए दिनों में SIR को लेकर, अवैध बांग्लादेशों के खिलाफ जो कार्रवाई हुई उसको लेकर के भी चर्चा हुई। योगी के हिंदुत्व के एजेंडे के जरिए संघ उत्तर प्रदेश के चुनाव की सोशल इंजीनियरिंग करेगा ताकि 2027 के चुनाव में डबल इंजन की सरकार को तीसरी बार उत्तर प्रदेश में बड़ा बहुमत दिलाया जा सके।

Next Story