Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना! बोले- राम भक्तों पर चलाई थीं गोलियां... जानें पूरा मामला

Aryan
19 Oct 2025 6:21 PM IST
सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना! बोले- राम भक्तों पर चलाई थीं गोलियां... जानें पूरा मामला
x
सीएम योगी ने कहा कि सत्य की नियति होती है विजयी होने की और उस नियति के साथ सनातन धर्म लगातार 500 वर्षों से लगातार संघर्ष करता रहा

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में दीपोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम यहां लाखों दीपों से अयोध्या धाम को जगमगा रहे हैं, तब हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अयोध्या की पावनगरी में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां भी चलाई थीं।

योगी ने कहा सपा के दोहरे चरित्र का स्मरण रखा जाए

योगी ने आगे कहा कि सपा के दोहरे चरित्र का हमें स्मरण रखना होगा कि कैसे भारत की सनातन आस्था से य लोग खिलवाड़ करते हैं।

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर दीप हमें याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता है। सत्य की नियति होती है विजयी होने की और उस नियति के साथ सनातन धर्म लगातार 500 वर्षों से लगातार संघर्ष करता रहा। उन संघर्षों की परिणति स्वरूप अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।

अखिलेश यादव ने दिवाली पर दियों के खर्च को फिजूल कहा

बता दें कि एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने दिवाली पर दियों और मोमबत्तियों पर होने वाले खर्च को फिजूल कहा था। अखिलेश ने कहा कि दियों और मोमबत्तियों पर बार-बार क्यों खर्चा करना है। इस सरकार से क्या उम्मीद रखिएगा, हटाइये इस सरकार को, हम बहुत सुंदर रोशनी करावाएंगे।


Next Story