Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी! कोल्ड-डे में दिल्ली-NCR से बिहार तक ठिठुरे लोग, इतनी डिग्री तक पहुंचा तापमान

Anjali Tyagi
8 Jan 2026 11:11 AM IST
ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी! कोल्ड-डे में दिल्ली-NCR से बिहार तक ठिठुरे लोग, इतनी डिग्री तक पहुंचा तापमान
x

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में घना कोहरा और गिरता तापमान जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। वहीं विभाग ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर की संभावना जताई है। बता दें कि आज राजधानी का तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR: न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है, जिससे उड़ानों और ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

पंजाब और हरियाणा: कई जिलों में 'रेड अलर्ट' जैसी स्थिति है, जहां पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।

बिहार और यूपी: पछुआ हवाओं के कारण कनकनी बढ़ गई है। प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव या छुट्टी के निर्देश दिए हैं।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

Next Story