Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में कोल्ड का कहर! येलो अलर्ट जारी, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

Anjali Tyagi
7 Jan 2026 11:01 AM IST
दिल्ली में कोल्ड का कहर! येलो अलर्ट जारी, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
x

नई दिल्ली। आज दिल्ली में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 'कोल्ड डे' और कोहरे को लेकर आईएमडी ने 7 और 8 जनवरी के लिए दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है।

कोल्ड डे की स्थिति

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे, लगभग 13°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में कल इस साल का पहला कोल्ड डे दर्ज किया गया था, और आज भी वैसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। पालम और लोधी रोड जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री से अधिक नीचे लुढ़क गया है।

कोहरा और विजिबिलिटी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए 7 और 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट है। कोल्ड डे की चेतावनी सिर्फ दिल्ली के लिए जारी की गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज बेहद सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि आज सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा कई जगहों पर रहेगा। इसके अलावा बादल रहेंगे. ठंडी हवाएं चलती रहेगी और धूप के दर्शन एक बार फिर दुर्लभ हो जाएंगे। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग 16 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

स्कूलों की छुट्टी

अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूलों को 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग सुबह के समय यात्रा करने से बचें और ठंड से बचाव के उचित उपाय करें। आगामी 9 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रह सकती है।

Next Story