Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

T20 वर्ल्ड कप में जीत के जश्न के दौरान इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, झगड़े में 10 लोग हुए घायल

Shilpi Narayan
9 March 2026 2:12 PM IST
T20 वर्ल्ड कप में जीत के जश्न के दौरान इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, झगड़े में 10 लोग हुए घायल
x

उज्जैन। T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दिया है। जिसके बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास और शाजापुर में जश्न के दौरान सांप्रदायिक तनाव और झड़पें हुईं। इन घटनाओं में पुलिसकर्मियों सहित करीब 10 लोग घायल हुए हैं। दरअसल, शहर के चिमनगंज थाना क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडों और ईंटों का इस्तेमाल किया गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के लगभग 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

पटाखे फेंकने की वजह से हुआ हंगामा

बता दें कि यहां जश्न के दौरान पटाखे फेंकने की वजह से हंगामा हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (CSP) के वाहन को भी क्षति पहुंची। यहां भी विजय जुलूस के दौरान पथराव और झड़प की खबरें आईं, जिसके बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में स्थानीय प्रतिबंध लागू कर दिए।

पुलिस की कार्रवाई और स्थिति

दरअसल, तनाव को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है। उज्जैन की घटना में घायल हुए लोगों का उपचार जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story