Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा, भारत-नेपाल सीमा की सील! हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Shilpi Narayan
6 Jan 2026 2:27 PM IST
नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा, भारत-नेपाल सीमा की सील! हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
x

नई दिल्ली। भारत के सारे पड़ोसी देश में उथल-पुथल मचा हुआ है। जहां बांग्लादेश में हिंसा की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है तो वहीं दूसरी ओर नेपाल में भी हिंसा की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है।

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा शुरू

धनुषा जिले में मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है। दक्षिणी नेपाल में सीमा से आवाजाही रोकने के लिए भारतीय सीमा भी सील कर दी गई है।

Next Story