
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- जबलपुर में सांप्रदायिक...
जबलपुर में सांप्रदायिक हिंसा: दुर्गा मंदिर की ग्रिल टूटने से दो पक्षों में बढ़ा विवाद, आरती और नमाज के बीच भड़की हिंसा...

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। जबलपुर के सिहोरा तहसील में बीती रात आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग लगा था जिसके टूटने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया । इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इसके बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई और मंदिर की ग्रिल तोड़ी गई और पथराव भी हुआ। इस घटना के दौरान कुछ लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस ने थोड़ा बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को हटाया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया है
दरअसल यह घटना सिहोरा के वार्ड नंबर पांच के आजाद चौक की है। जहां पर दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने है। रात में मंदिर में आरती हो रही थी। उसी वक्त कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। तभी दोनों समुदाय के युवकों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
कलेक्टर संग पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, दोनों पक्षों में से किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।




