Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बधाई हो! कॉमेडियन भारती सिंह के घर फिर गुंजी किलकारी, घर आया छोटा गोला

Shilpi Narayan
19 Dec 2025 12:22 PM IST
बधाई हो! कॉमेडियन भारती सिंह के घर फिर गुंजी किलकारी, घर आया छोटा गोला
x

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया के घर फिर से किलकारियां गुंजी है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने दूसरी बार भी एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर फैन्स उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। फिलहाल, कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है

दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह

मिली जानकारी के अनुसार, लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया के जीवन का एक और नया चैप्टर शुरू हुआ है। भारती सिंह और हर्ष के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। भारती और हर्ष पहले ही एक बेटे गोला के माता-पिता हैं। फैन्स के बीच यह खबर पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर्ष और भारती के फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

Next Story