Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में AICC में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' किया आयोजित, पार्टी बोली- सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करेंगे...

Anjali Tyagi
30 Jan 2026 1:22 PM IST
कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में AICC में मनरेगा बचाओ संग्राम किया आयोजित, पार्टी बोली- सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करेंगे...
x

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय से 'मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा' का आयोजन कर रहे है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर हमला करते हुए लिखा मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है, इससे महात्मा गांधी जी का नाम हटाकर, उनका अपमान करने की हिमाकत कर रही है।

कांग्रेस ने किया पोस्ट

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- मनरेगा योजना ने ग्रामीण भारत में रोजगार की गारंटी दी थी, गरीबों को आर्थिक मजबूती देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया था। लेकिन मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है, इससे महात्मा गांधी जी का नाम हटाकर, उनका अपमान करने की हिमाकत कर रही है। नरेंद्र मोदी गरीबों को रोजगार का कानूनी अधिकार देने वाली इस ऐतिहासिक योजना को मिटा देना चाहते हैं। गरीबों का आत्मसम्मान छीन लेना चाहते हैं। कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी- हम मनरेगा के लिए सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करेंगे। आज 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकालकर इस अन्याय के खिलाफ हुंकार भरी।

क्या है उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा MGNREGA को समाप्त कर उसके स्थान पर लाए गए नए कानून 'विकसित भारत - रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G Act) का विरोध करना और MGNREGA को पुनः बहाल करने की मांग करना।

प्रमुख मांगें

- मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में तुरंत बहाल किया जाए।

- काम के संवैधानिक अधिकार और जवाबदेही को सुनिश्चित किया जाए।

- अखिल भारतीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी ₹400 तय की जाए।


Next Story