Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

असम में कांग्रेस सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया! कहा- बेहद निंदनीय

Aryan
18 March 2026 12:21 PM IST
असम में कांग्रेस सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया! कहा- बेहद निंदनीय
x
शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन को मिली हार पर कहा कि अब राज्यसभा चुनाव में भी खुलेआम ‘हॉर्स-ट्रेडिंग’ हो रही है।

नई दिल्ली। असम के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगांव से दो बार सांसद रह चुके प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जो भी चल रहा है बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में बाहर जाने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर भी बयान दिया है।

सत्ता पक्ष नेताओं को कर रहा अस्थिर

उन्होंने आगे कहा कि किस तरह का दवाब पड़ रहा है, अथवा उनके काम के प्रति कई दिक्कतें खड़ी हो रही हैं यह चिंता का विषय है। सत्ता पक्ष किस तरह से साम-दाम दंड-भेद लगाकर नेताओं को उनकी जगहों से अस्थिर कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिखा रही है कि उनके पास इतनी प्रतिभा की कमी है कि उनको दूसरी पार्टियों से अपनी पार्टी में समावेश करना पड़ रहा है।

असम के मुख्यमंत्री भी कांग्रेस में रह चुके हैं

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बीजेपी के अनेक कार्यकर्ता और खास तौर पर असम में सीएम भी कांग्रेस से ही गए हैं। इतने सारे जो बीजेपी के कार्यकर्ता हैं उनके मन में ईर्ष्या होती होगी, झंडा लेकर वो चलें और पैराशूट करके दूसरी पार्टी से लोगों को लाया जाता है।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर दी प्रतिक्रिया

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन को मिली हार पर कहा कि अब राज्यसभा चुनाव में भी खुलेआम ‘हॉर्स-ट्रेडिंग’ हो रही है। बिहार में कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं किया। इतना ही नहीं महागठबंधन जिस एक सीट पर जीत का दावा कर रहा था, उस पर भी एनडीए को जीत मिल गई।


Next Story