Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन, राहुल और खड़गे करेंगे संबोधित

Aryan
24 Feb 2026 9:57 AM IST
ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन, राहुल और खड़गे करेंगे संबोधित
x
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 को किसान कल्याण वर्ष भी घोषित किया है।

भोपाल। ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन कर रही है। कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश से कर भाजपा को बड़ा संदेश देना चाह रही है। इस महाचौपाल को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। महाचौपाल को लेकर पुलिस प्रशासन भी लगी हुई है।

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल मौजूदा सरकार पर निशाना साधने की तैयारी है। भोपाल के जवाहर चौक के मुख्य चौराहे पर मंच बनाया गया है। भोपाल के जवाहर चौक पर होने वाली इस चौपाल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसके सामने अटल पथ के दोनों तरफ की सड़कों पर बड़ा डोम लगाया गया है।

करीब 50 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां

इस किसान महाचौपाल को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कांग्रेस का दावा है कि करीब 50 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा। ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में किसान महाचौपाल आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के मुद्दे को उभारना चाहती है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा को बड़ा संदेश देना चाह रही

कांग्रेस इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश से कर केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा को बड़ा संदेश देना चाह रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक रूप से प्रयोग की जमीन रहा है। यहां पर 80 लाख किसान परिवार रहते हैं। इसमें 70 प्रतिशत सीमांत कृषि वाले किसान है यानी उनके पास 1 हेक्टेयर से कम जमीन है। कांग्रेस का मानना है कि ट्रेड डील से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे किसान और छोटे उद्यमियों को होने वाला हैं। कांग्रेस मध्य प्रदेश से किसान महापंचायत का आयोजन कर किसान के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर बहस के केंद्र में लाना चाहती है।

Next Story