
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- टॉफी समझकर खा लिया...
टॉफी समझकर खा लिया विस्फोटक, तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल अलवर मार्ग स्थित चौकी बास गांव में तीन साल की मासूम बच्ची अक्शु के साथ ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी।
टॉफी की जगह दे दी विस्फोटक पदार्थ
जानकारी के अनुसार, दुकानदार सुदील ने टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा वस्तु बच्ची को दे दी। मासूम अक्शु ने जैसे ही टॉफी मुंह में डालकर चबाया तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया।
खून से लथपथ बच्ची गिर गई
विस्फोट के बाद बच्ची खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। इस घटना से लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अलवर के निजी अस्पताल ऑपरेशन के लिए भेजा।
डॉक्टरों की निगरानी में है बच्ची
चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है लेकिन वो अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
दुकानदार पर मामला दर्ज
बच्ची की चाची निकिता की रिपोर्ट पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दुकानदार ने आरोपों से किया इनकार
दुकानदार ने कहा कि बच्ची को चोट सड़क पर गिरने और कांच की बोतल लगने से आई है। हालांकि बच्ची के मुंह और जबड़े की हालत दुकानदार के बयान पर सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है। किसी के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया है।




