
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत में शुक्रवार की...
भारत में शुक्रवार की हो सकती है ईद? सऊदी ने इस दिन की चांद देखने की अपील

नई दिल्ली। रमजान का पाक महीना खत्म होने को, जिसके बाद अब सभी को ईद का इंताजार है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के मुसलमानों से बुधवार 18 मार्च की शाम शव्वाल का चांद देखने की अपील की है। दरअसल, खाड़ी देशों में भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। भारत में शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाए जाने की प्रबल संभावना है।
सऊदी अरब में ईद
यदि सऊदी अरब में 18 मार्च (बुधवार) को चांद दिख जाता है, तो वहां ईद 19 मार्च (गुरुवार) को होगी। हालांकि, खगोलीय विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांद 19 मार्च को दिखने की संभावना अधिक है, जिससे वहां ईद शुक्रवार, 20 मार्च को हो सकती है।
भारत में ईद की संभावना
भारत में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। अगर भारत में 19 मार्च (गुरुवार) की शाम को चांद नजर आता है (जिसकी खगोलीय संभावना अधिक जताई जा रही है), तो शुक्रवार, 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी। यदि चांद 19 मार्च को नहीं दिखता है, तो रमजान के 30 दिन पूरे होने पर ईद शनिवार, 21 मार्च को होगी।
कैसे तय होती है ईद की तारीख?
इस्लामी हिजरी कैलेंडर का दसवां महीना शावल होता है, जिसमें ईद-उल-फितर मनाई जाती है। क्योंकि यह त्योहार चांद दिखने पर आधारित होता है, इसलिए सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट देश के मुसलमानों से शावल का चांद देखने की अपील करती है।
क्या होती है चांद रात?
जिस दिन शावल का चांद दिखाई देता है, उसे “चांद रात” कहा जाता है। यह रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने का संकेत होता है और इसके अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल सऊदी अरब और यूएई में रमजान की शुरुआत 18 फरवरी को हुई थी, क्योंकि 17 फरवरी को चांद दिखाई दिया था। ईद की अंतिम तारीख चांद देखने वाली समिति के फैसले के बाद तय की जाती है।




