Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अदालत ने अशोक खरात को न्यायिक हिरासत में भेजा, पत्नी और बेटे को लेकर हुआ नया खुलासा!

Aryan
1 April 2026 12:46 PM IST
अदालत ने अशोक खरात को न्यायिक हिरासत में भेजा, पत्नी और बेटे को लेकर हुआ नया खुलासा!
x
महाराष्ट्र के नासिक कोर्ट ने भोंदू बाबा अशोक खरात को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अशोक खरात को लेकर SIT ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। अब तक वह पुलिस की हिरासत में थे, जिसकी अवधि आज यानी 1 अप्रैल को समाप्त हो गई। SIT ने जांच के लिए और समय की मांग की थी, लेकिन मामले की गंभीरता और अब तक की जांच को देखते हुए अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है।

नासिक कोर्ट ने अशोक खरात को न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के नासिक कोर्ट ने भोंदू बाबा अशोक खरात को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, अशोक का मेडिकल होने के बाद नासिक के सेंट्रल जेल पहुंचाया जाएगा।

यह हुआ नया खुलासा

अशोक खरात को हाल ही में पुलिस हिरासत में ले लिया था। एसआईटी द्वारा उनसे विस्तार से पूछताछ की गई। वहीं, नासिक पुलिस ने देर रात उनके बेटे को भी उनके घर से गिरफ्तार किया था। खबरें यह भी हैं कि खरात की पत्नी फरार है और उनकी बेटी के नाम पर कुछ फ्लैट भी हैं। अदालत ने अशोक खरात को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच सरकारी वकील अजय मिसर ने इस मामले में पैरवी करने से मना कर दिया है। गौरतलब है कि अशोक खरात का मामला नासिक ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Next Story