Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Covid-19 Cases In India:दिल्ली से हरियाणा तक बढ़े Covid-19 के मामले! सामने आए नए केस, एडवाइजरी हुई जारी

Anjali Tyagi
24 May 2025 2:11 PM IST
Covid-19 Cases In India:दिल्ली से हरियाणा तक बढ़े Covid-19 के मामले! सामने आए नए केस, एडवाइजरी हुई जारी
x
भारत में मौजूदा समय में 312 एक्टिव कोरोना केस सामने आए हैं।

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली हरियाणा गुजरात केरल समेत कई राज्यों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं जिनमें दिल्ली में 23 मामले शामिल हैं। भारत में मौजूदा समय में 312 एक्टिव कोरोना केस सामने आए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में नजर आ रहा है।

किस राज्य में कितने कोविड-19 के मामले

बता दें कि कई राज्यों में कोविड के मामले सामने आए हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश- 4,कर्नाटक- 16, केरल- 95,तमिलनाडु- 66,पुडुचेरी- 10,पश्चिम बंगाल- 1,सिक्किम- 1 मामला सामने आया है।

दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आए

दिल्ली में कोविड-19 के कुल 23 मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 बढ़ते मामलो को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए सभी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सभी अस्पतालों को बेड, दवा और ऑक्सीजन की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए कहा गया है।

हरियाणा, गुजरात में भी कोरोना के मामलों में इजाफा

दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी पिछले दो दिनों में 5 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने पीजीआई रोहतक में बेड रिर्जव कर दिया है और स्क्रिनिंग तेज कर दी है। वहीं गुजरात में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में 20 नए मामले सामने आए। जिसके बाद से सभी की चिंता बढ़ गई है।

नया वैरिएंट कितना खतरनाक

देश भर में फैल रहे मौजूदा नए मामले में एक नए वैरिएंट को देखा गया है। नए वैरिएंट JN.1 और उसके सब-वैरिएंट्स LF7 और NB1.8 को नए वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस वैरिएंट के बारे में अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि ये कितना खतरनाक है लेकिन सभी से सावधानी बरतने को कहा गया है।

Next Story