Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Covid 19 new cases: भारत में एक बार फिर पैर पसार रहा कोविड-19! दिल्ली में 104 केस, जानें पूरे देश का हाल

Anjali Tyagi
26 May 2025 1:50 PM IST
Covid 19 new cases: भारत में एक बार फिर पैर पसार रहा कोविड-19! दिल्ली में 104 केस, जानें पूरे देश का हाल
x
जानकारी के मुताबिक पूरे देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है, जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राज्य सरकारों तक की नजर बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के ताजा आंकड़े जारी किए। जिसके मुताबिक सक्रिय मामले 1009 पहुंच गए हैं, जिसमें से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है। बीते दो हफ्तों से यह आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन ताजा आंकड़े में केस बढ़ गए हैं। इसके साथ ही 7 मौतों की पुष्टि भी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है। महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में 104 एक्टिव केस हैं। जिससे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगो से खास अपील की है।

किस राज्य में है कितने मामले

बता दें कि कोविड-19 के ताजा मामलों में सबसे ज्यादा नए केस केरल में मिले हैं। यहां सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं। उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी में 9, हरियाणा में 9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1, तेलंगाना में 1 सक्रिय मामला मिला है। भारत में कुल एक्टिव केस 1009 हो गए हैं। कुछ राज्यों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि में फिलहाल कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की बैठक

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी जिसमें इस पर चर्चा हुई।

सरकार ने की लोगो से अपील

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मामलों में इज़ाफा देखने को मिल रहा है। यहां 104 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की। साथ ही सरकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें सतर्कता बरतने, भीड़ से बचने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की गई है।

Next Story