Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्रिकेटर कुलदीप यादव इस दिन बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे! विराट-रोहित से लेकर ये दिग्गज समारोह में होंगे शामिल

Shilpi Narayan
13 March 2026 12:42 PM IST
क्रिकेटर कुलदीप यादव इस दिन बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे! विराट-रोहित से लेकर ये दिग्गज समारोह में होंगे शामिल
x
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं।

नई दिल्ली। टी 20 विश्व कप के जीत हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न में डूबे हैं। अब भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी 14 मार्च को मसूरी में होने वाली है, जहां पर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। वहीं इस शादी में कई दिग्गज क्रिकेटर के शामिल होने की खबर सामने आई है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा हिस्सा ले सकते हैं

बता दें कि कुलदीप यादव की शादी सेवॉय होटल में होने वाली है। ये होटल तीन दिनों के लिए पूरी तरह से बुक हो चुका है। कुलदीप की शादी में भारतीय टीम के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा हिस्सा ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट, रोहित और जसप्रीत बुमराह के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है। होटल मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि द सेवॉय होटल के लगभग 80 कमरे बुक कर लिए गए हैं। साथ ही परिवार और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए आस-पास के कई लग्जरी को भी बुक किया गया है।

17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा

14 मार्च को मसूरी में शादी के बंधन में बंधने के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा। ये रिसेप्शन होटल सेंट्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। शादी से पहले कुलदीप सीएम योगी से मिले थे और उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया था।

कौन है कुलदीप की दुल्हनियां

बता दें कि कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका उनकी बचपन की दोस्त हैं। ये दोनों कानपुर में पले-बढ़े हैं और वहां पर दोनों के घरों की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। कुलदीप यादव लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, जबकि वंशिका श्याम नगर में रहती हैं। वंशिका एलआईसी में काम करती हैं और उन्होंने मेलबर्न से पढ़ाई की है। बता दें कि कपल ने 4 जून को लखनऊ में सगाई की थी। पहले ये शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, अब 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Next Story