
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- क्रिकेटर को कम उम्र...
क्रिकेटर को कम उम्र में शादी का भुगतान पड़ा खामियाजा... राहुल चाहर पत्नी ईशानी से हुए अलग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने अपनी पत्नी ईशानी जौहर से तलाक ले लिया है। राहुल की ये शादी 4 साल तक भी नहीं टिकी और दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया है। इस बात की जानकारी राहुल ने खुद दी है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। चाहर और ईशानी ने अलग होने का फैसला किया।
कुछ रिश्ते लंबे समय के लिए नहीं होते
बता दें कि राहुल ने पोस्ट कर बताया कि कुछ रिश्ते लंबे समय के लिए नहीं होते हैं और कुछ सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि वे आगे जीवन में अब और अधिक जागरूक रहेंगे। बता दें कि राहुल चाहर काफी समय से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका आईपीएल में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और अब उनका पत्नी से तलाक भी हो गया है।
15 महीने से मैं कोर्ट के चक्कर लगा रहा हूं
दरअसल, राहुल चाहर ने तलाक की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैंने बहुत ही कम उम्र में शादी की थी। खुद की कीमत और जीवन को समझने से पहले ही मैंने शादी कर ली थी। इसके बाद कुछ ऐसे साल आए, जिसको लेकर मैंने सोचा भी नहीं था। पिछले 15 महीने से मैं कोर्ट के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन मैंने धैर्य और सहनशीलता सीखा है।
मैंने इस मुद्दे को लीगल तरीके से सुलझा लिया
चाहर ने आगे लिखा कि अब मैं अपनी जिंदगी का ये अध्याय आधिकारिक रूप से समाप्त हो रहा है। मैंने इस मुद्दे को लीगल तरीके से सुलझा लिया है लेकिन इसकी मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। मेरे जिंदगी का ये दौर समाप्त हो चुका है और मैं इसे गुस्से या पछतावा नहीं बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त करना चाहता हूं। कुछ रिश्ते इस तरह के होते हैं, जो हमेशा के लिए नहीं बने होते हैं। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं। अब मैं अधिक जागरूक होकर जीवन में आगे बढ़ रहा हूं। मैं किसी तरह की कड़वाहट अपने साथ नहीं ले जाना चाहता हूं और मैं फिर से नई शुरूआत करने की साहस रखता हूं।




