Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मोहब्बत के लिए लांघी मजहब: धर्म और समाज से बेपरवाह मुस्लिम महिला ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी के लिए भोलेनाथ को चढ़ाई कांवड़

Aryan
16 Feb 2026 5:41 PM IST
मोहब्बत के लिए लांघी मजहब: धर्म और समाज से बेपरवाह मुस्लिम महिला ने दूसरे समुदाय के युवक से शादी के लिए भोलेनाथ को चढ़ाई कांवड़
x
उजमा खान द्वारा मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद हिंदू संगठनों ने खुशी जाहिर की तो वहीं मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों में नाराजगी साफ दिखी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के भाईपुर गांव की एक मुस्लिम महिला की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दरअसल अपने प्रेम को पाने के लिए मुस्लिम महिला ने महाशिवरात्रि पर नानकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर कांवड़ चढ़ाई। महिला अनूपशहर से कांवड़ लेकर ग्रेटर नोएडा आई थी। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम महिला का नाम उजमा खान है। उजमा खान रबूपुरा कस्बे की निवासी हैं। वह पिछले करीब चार सालों से लोकेंद्र मीणा के साथ प्रेम संबंध में हैं। लोकेंद्र हिंदू समुदाय से संबंध रखते हैं। उजमा खान के मुताबिक, उनकी यह इच्छा है कि लोकेंद्र उनसे शादी करें। इसी मन्नत को लेकर उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर भोले बाबा को कावड़ चढ़ाकर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया।

उजमा खान ने भोले बाबा से मांगी मन्नत

उजमा खान द्वारा मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद हिंदू संगठनों ने खुशी जाहिर की तो वहीं मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों में नाराजगी साफ दिखी। उजमा खान ने कहा कि यह सब उन्होंने अपनी मर्जी से किया है, किसी ने उन पर दबाव नहीं दिया है। वह लोकेंद्र से सच्चा प्यार करती हैं। उनसे शादी करना चाहती हैं, जिसको लेकर उन्होंने मन्नत मांगी है। जलाभिषेक के दौरान मंदिर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के लोगों को हैरानी हो रही थी कि आखिर एक मुस्लिम महिला अपने रीति-रिवाज को छोड़कर मंदिर में पूजा-पाठ कर रही है।

आस्था पर अटूट भरोसा

मुस्लिम महिला उजमा खान ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वह पिछले चार साल से लोकेंद्र के साथ रिश्ते में हैं। वह चाहती हैं कि उनका यह संबंध सामाजिक और कानूनी रूप से विवाह में बदल जाए। इसी मनोकामना की पूर्ति के लिए उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आस्था पर पूरा विश्वास रखती हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह मन्नत जरूर पूरी होगी। इसके लिए वह न तो समाज की चिंता करती हैं और न ही धर्म से जुड़े लोगों की।


Next Story