Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान दित्वाह, दोपहर तक बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा

Anjali Tyagi
1 Dec 2025 10:58 AM IST
कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान दित्वाह, दोपहर तक बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा
x

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान दित्वाह की भारत में पहुंच गया है। बता दें कि इस तूफान ने श्रीलंका में तबाही मचाई। लेकिन एक राहत भरी खबर है, दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक तूफान पहले से कमजोर पड़ गया है जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

दोपहर तक बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा दित्वाह

जानकारी के मुताबिक चक्रवात दित्वाह उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की तरफ धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। दोपहर तक चेन्नई तट से 30 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ेगा।

कमजोर हुआ दित्वाह

बता दें कि भारत पहुंचने के बाद चक्रवात दित्वाह कमजोर पड़ गया। जिसको चलते दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी इलाके में केंद्रित रहने की उम्मीद हैं। फिलहाल यह उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिसके बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली है।

Next Story