Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

साइप्रस के राष्ट्रपति ने बताया-ब्रिटिश एयर बेस पर शाहेद ड्रोन की टक्कर! खामेनेई की मौत पर पाक में विरोध-प्रदर्शन, 35 की मौत

Shilpi Narayan
2 March 2026 11:16 AM IST
साइप्रस के राष्ट्रपति ने बताया-ब्रिटिश एयर बेस पर शाहेद ड्रोन की टक्कर! खामेनेई की मौत पर पाक में विरोध-प्रदर्शन, 35 की मौत
x

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच साइप्रस के राष्ट्रपति ने कहा है कि ब्रिटिश वायु सेना का अक्ट्रिटिरी एयर बेस एक शाहिद ड्रोन द्वारा हमला किया गया। यह घटना मध्य पूर्व और यूरोप के सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं उत्पन्न करती है। अक्ट्रिटिरी एयर बेस, जो कि साइप्रस में स्थित है, ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य संपत्तियों में से एक है और इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम माना जाता है।

पाकिस्तान में 35 लोगों की मौत

इस बीच खबर आई है कि खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में चल रहे विरोध-प्रदर्शन में 35 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बता दें कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामााबद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपडेट जारी किया है। दरअसल, इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों में सभी वीजा अपॉइंटमेंट्स और अमेरिकी नागरिक सेवाओं के अपॉइंटमेंट्स कैंसल कर दिए गए हैं। ये फैसला ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भड़के विरोध प्रदर्शनों के कारण लिया गया है।

सिक्योरिटी अलर्ट किया था जारी

बता दें कि अमेरिकी मिशन ने 1 मार्च को सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया कि कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के आसपास हिंसक विरोध हो रहे हैं, इस्लामाबाद में भी प्रदर्शन की कॉल्स आ रही हैं और पेशावर में भी ऐसी स्थिति बन सकती है। अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को आगे की सूचना तक मूवमेंट्स पर पाबंदी लगा दी गई है।

Next Story