
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DAC ने कई प्रस्तावों...
DAC ने कई प्रस्तावों को दी मंजूरी, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों पर लगी मुहर! S-400 की अतिरिक्त खरीद भी सौदे का हिस्सा...

नई दिल्ली। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने आज यानी शुक्रवार को कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसके तहत करीब रुपये 2.38 लाख करोड़ के बड़े रक्षा सौदों पर मुहर लगी है, जिसमें रूस से S-400 वायु रक्षा प्रणाली की अतिरिक्त मिसाइलें और हार्डवेयर भी शामिल हैं। दरअसल इस सौदे का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर के बाद S-400 सिस्टम के स्टॉक को फिर से भरना और चीन-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करना है।
एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम रियल-टाइम से वायु रक्षा को किया जाएगा नियंत्रित
भारतीय सेना के लिए एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, आर्मर्ड पियर्सिंग टैंक एम्यूनिशन, उच्च क्षमता के रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम की खरीद की मंजूरी दी गई है। एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम रियल-टाइम में वायु रक्षा नियंत्रण और रिपोर्टिंग क्षमता प्रदान करेगा। जबकि, उच्च क्षमता वाला रेडियो रिले भरोसेमंद और त्रुटि-रहित संचार सुनिश्चित करेगा।
रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम से सैन्य इकाइयों की होगी निगरानी
'धनुष गन सिस्टम' से तोपखाने की क्षमता बढ़ेगी एवं सभी क्षेत्रों में लंबी दूरी के लक्ष्यों को अधिक प्रभावी और सटीक ढंग से निशाना बनाया जा सकेगा। 'रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम' सैन्य इकाइयों को निगरानी की क्षमता देगा और 'आर्मर्ड पियर्सिंग टैंक एम्यूनिशन' टैंक रोधी हथियारों की क्षमता को बढ़ाएगा।
सेना को मिलने वाले नए हथियार
एयर डिफेंस सिस्टम: रियल-टाइम कंट्रोल
रेडियो रिले: सुरक्षित कम्युनिकेशन
धनुष गन: लंबी दूरी, सटीक हमला
सर्विलांस: निगरानी मजबूत
टैंक गोला-बारूद: एंटी-टैंक ताकत
एयरफोर्ट को ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मिलेंगे
नए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32 और IL-76 की जगह लेंगे।
S-400 सिस्टम लंबी दूरी के हवाई खतरों से सुरक्षा देगा।
ड्रोन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट से ऑपरेशनल और सर्विलांस क्षमता बढ़ेगी।
Su-30 इंजन अपग्रेड से विमानों की लाइफ बढ़ेगी।




