
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इफ्तार पार्टी में...
इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर ट्रोल हुई डेजी शाह! यह बोलकर ट्रोलर को दिया जवाब

मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह अपने एक नए वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में अभिनेत्री एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं और यहां इफ्तारी बनाने में मदद की। एक यूजर ने उनकी इसलिए आलोचना की कि अभिनेत्री को पटाखों से दिक्कत है जबकि वह इफ्तार पार्टी में शामिल होती हैं। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है।
हाल ही में डेजी शाह एक रेस्टोरेंट में इफ्तार पार्टी में गईं। यहां वह मालपुआ बना रही थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि डेजी शाह से मिलिए। इन्हें पटाखों से दिक्कत है लेकिन वह इफ्तार पार्टी में शामिल होती हैं और इफ्तारी बनाती हैं।
इसके जवाब में डेजी शाह ने लिखा कि खाना बनाना और पटाखे दोनों एक दूसरे से बहुत अलग चीजें हैं। प्रार्थना है कि आपको धर्म के नाम पर नफरत फैलाने में कामयाबी मिले। उम्मीद है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
बता दें कि कुछ महीने पहले, बृहन नगर निगम चुनाव के दौरान, डेजी शाह के घर के पास आग लग गई थी। हादसा तब हुआ था जब एक पॉलिटिकल पार्टी उनके इलाके में कैंपेन करते हुए पटाखे फोड़ रही थी। एक्ट्रेस ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया था और पार्टी के सदस्यों की आलोचना की थी।
डेजी शाह को आखिरी बार 'बिहू अटैक' नाम की फिल्म में देखा गया था। इसमें अरबाज खान भी लीड रोल में थे। यह फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। उनकी एक वेब सीरीज 'द घोस्ट ऑफ गांधी' आने वाली है। इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है।




