Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डार्क चॉकलेट, जानें फायदे और नुकसान

Aryan
10 May 2025 7:00 AM IST
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डार्क चॉकलेट, जानें फायदे और नुकसान
x

नई दिल्ली। डार्क चॉकलेट हर किसी को पसंद होती है। डार्क चॉकलेट कोको सॉलिड, कोको बटर और चीनी से बनी एक प्रकार की चॉकलेट है। इसमें मिल्क चॉकलेट की तुलना में अधिक कोको होता है और कम चीनी होती है। यह आमतौर पर 70% से 90% तक कोको युक्त होती है। यह दिल की सेहत सुधारने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और मूड बूस्ट करने में मदद करती है।

डार्क चॉकलेट के पोषक तत्व

डार्क चॉकलेट में बहुत से पोषक तत्व होते है। जैसे- फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन। इसमें पोटेशियम, सेलेनियम और फास्फोरस भी पाया जाता है।

डार्क चॉकलेट के फायदे

हृदय स्वास्थ्य- डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं और रक्तचाप को कम करते हैं। जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

एंटीऑक्सीडेंट- डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाती है।

मूड में सुधार- डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन होता है। जो मूड को बेहतर बनाता है और तनाव कम करता है।

वजन नियंत्रण- डार्क चॉकलेट में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है। जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

डार्क चॉकलेट के नुकसान

माइग्रेन- डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन और टायरामाइन होते हैं, जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं।

नींद की समस्या- रात में अधिक मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से नींद की समस्या हो सकती है।

अतिरिक्त चीनी- डार्क चॉकलेट में कुछ चीनी भी होती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है, खासकर अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं।

पथरी- डार्क चॉकलेट में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो पथरी का कारण बन सकती है।

एक दिन में कितनी डार्क चॉकलेट खाएं

एक दिन में 30 से 40 ग्राम डार्क चॉकलेट खाना पर्याप्त है। इससे ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है। जैसे कि कैलोरी अधिक हो सकती हैं और वजन बढ़ सकता है।

पीरियड्स के दौरान डार्क चॉकलेट के फायदे

- डार्क चॉकलेट पीरियड्स के दौरान महिलाओ में पैदा होने वाले तनाव को कम करता है। चॉकलेट, कोर्टिसोल के लेवल को कम करती है, जो एक तनाव पैदा करने वाला हार्मोन है।

- डार्क चॉकलेट पीरियड क्रैम्प्स की समस्या को दूर करने में मददगार है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है। चॉकलेट उन क्रैम्प्स का सबसे अच्छा सॉल्यूशन है।

Next Story