Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऐसे भी आ जाती है मौत... महज कच्चे मटर खाने से किशोरी की चली गई जान, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Anjali Tyagi
17 Feb 2026 3:50 PM IST
ऐसे भी आ जाती है मौत... महज कच्चे मटर खाने से किशोरी की चली गई जान, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान
x

पटियाला। पटियाला के समाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल एक लड़की के खेत से तोड़कर कच्चे मटर (छिलके सहित) खाने से एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और उसके पिता की हालत भी बिगड़ गई।

क्या है पूरा मामला

16 वर्षीय प्राची देवी, जो अपने पिता जसवंत सिंह के साथ गांव सधानपुर के खेतों में मटर तोड़ रही थी। काम के दौरान प्राची ने बड़ी मात्रा में कच्चे मटर छिलकों समेत खा लिए। कुछ ही समय बाद उसे तेज उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कीटनाशक का शक

परिवार को संदेह है कि खेत में मटर की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया गया था, जिसके कारण यह जहरीला असर हुआ। प्राची के पिता जसवंत सिंह ने भी वही मटर खाए थे, जिससे उनकी तबीयत भी बिगड़ गई और उन्हें भी उल्टियां हुईं।

पोस्टमाॅर्टम

मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

Next Story