
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- दीपिका-रणवीर ने फैंस...
दीपिका-रणवीर ने फैंस को बेटी दुआ का दिखाया चेहरा, मासी ने दिया यह नया नाम...

मुंबई। इस बार दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। इससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने दुआ के लिए अपना प्यार दिखाकर इस खुशी के पल को दोगुना कर दिया। इतना ही नहीं मासी अनीशा ने दुआ को प्यार से नया नाम दिया।
रणवीर-दीपिका ने दिखाया बेटी की झलक
दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा दिखाया। दरअसल तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दुआ अपनी मां की गोद में हैं और काफी खुश नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दुआ अपनी छोटी उंगली मुंह में दबाए हुए दिख रही हैं।
मासी अनीशा पादुकोण ने दुआ को दिया दूसरा नाम
इस पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंटस आ रहे हैं। आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने दुआ को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं। इस बीच दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपनी भांजी के लिए एक खास संदेश लिखा। उन्होंने प्यार से लिखा कि मेरे दिल का छोटा सा टुकड़ा, मेरी टिंगू। इस कमेंट से फैंस काफी खुश हुए। उन्होंने इसे क्यूट कहा।
दुआ का मतलब
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। 8 सितंबर, 2024 को उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। पिछली दिवाली पर उन्होंने लोगों से अपनी बेटी का परिचय कराया था। उन्होंने बताया था कि दुआ पादुकोण सिंह के नाम का मतलब बहुत खास है। दंपति ने लिखा दुआ: जिसका मतलब है प्रार्थना। वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है
रणवीर और दीपिका का वर्कफ्रंट
रणवीर आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी हैं। बता दें कि यह 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगी।