Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस बात को लेकर आए आमने-सामने, पत्नी के 8 घंटे की शिफ्ट विवाद के बीच एक्टर ने इतने घंटे किया काम

Shilpi Narayan
19 Nov 2025 7:30 PM IST
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस बात को लेकर आए आमने-सामने, पत्नी के 8 घंटे की शिफ्ट विवाद के बीच एक्टर ने इतने घंटे किया काम
x



मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट को लेकर लंबे समय में बी टाउन में चर्चा बना हुआ है। कई मौके पर वह इस मामले को लेकर वकालत करती हुई भी नजर आई हैं। सिनेमा के कई फिल्मी सितारों ने दीपिका की इस राय पर उनका समर्थन किया है जबकि कई कलाकारों का ऐसा मानना है कि काम में समय सीमा नहीं होनी चाहिए।


अब हैरान करने वाली बात ये है कि एक तरफ दीपिका पादुकोण सेलेब्स को 8 घंटे काम करने की बात कर रही हैं और दूसरी तरफ उनके पति रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर के लिए दिन 16-18 घंटे तक काम किया है। जिसे लेकर अब दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।


दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट वाले बयान ने काफी तूल पकड़ा है। इस मामले को लेकर सुर्खियां तेज होती हुई नजर आती हैं, लेकिन फिलहाल इस मामले को हवा खुद दीपिका के हसबैंड और एक्टर रणवीर सिंह ने दे दी।


दरअसल, मुंबई में रणवीर की आने वाली फिल्म धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा। इस खास मौके पर धुरंधर के मेकर्स और स्टार कास्ट मौजूद रहे। इस दौरान मूवी के निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की कास्ट की वर्किंग शिफ्ट पर खुलकर बात की और बताया।


वहीं इस दौरान रणवीर ने कहा कि ‘हमने डेढ़ साल तक लगातार 16-18 घंटे काम किया है। फिर भी, किसी ने एक बार भी काम के बोझ की शिकायत नहीं की। रणवीर सिंह समेत सभी ने अपना 100 प्रतिशत दिया है।’ इस तरह से ये साफ होता है कि रणवीर ने धुरंधर ने जीतोड़ मेहनत की है और उन्होंने इसके लिए कोई समय सीमा नहीं रखी।


इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि एक तरफ रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की वकालत करती हैं तो वहीं दूसरी ओर रणवीर इस बात को नहीं मानते हैं, उनके लिए काम के लिए कोई तय समय नहीं है। ऐसा धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर के बयान से प्रतीत होता है। वहीं धुरंधर 5 दिसम्बर को सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली है।

Next Story