Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह नहीं बल्कि इस Actor की दिवानी थी, सोने से पहले करती थीं उन्हें किस!

Shilpi Narayan
7 Sept 2025 11:46 AM IST
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह नहीं बल्कि इस Actor की दिवानी थी, सोने से पहले करती थीं उन्हें किस!
x



मुंबई। दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस के रूप में देखा जाता है। लाखों-करोड़ों लोग अभिनेत्री के दिवाने है। वहीं दीपिका ने अपनी Acting से अलग पहचान बनाई है। लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि दीपिका का फेवरेट एक्टर कौन है?


बता दें कि दीपिका को फैंस के साथ ही सेलेब्स भी काफी पसंद करते हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए दीपिका ने देश-दुनिया में अपनी खास और बड़ी पहचान बनाई है। दीपिका बचपन में अपने पसंदीदा अभिनेता के फोटोज अपने कमरे में लगाकर रखती थीं और सोने से पहले उन्हें किस करती थीं।


दरअसल दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में साल 2007 में ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वहीं एक्ट्रेस बनने से पहले दीपिका मॉडल हुआ करती थीं। हालांकि मॉडलिंग से पहले उन्होंने कमरे में हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की तस्वीरें भी होती थीं। दीपिका पादुकोण के पसंदीदा अभिनेता बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड से है।


बता दें कि दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो बचपन से ही लियोनार्डो डिकैप्रियो की फैन रही हैं। लियोनार्डो ने दुनियाभर में फैंस बनाए हैं और उन्हें पसंद करने वालों में बॉलीवुड की ये लेडी सुपरस्टार भी शामिल हैं।


वहीं बचपन में उनका क्रश लियोनार्डो पर था। लियोनार्डो न सिर्फ दीपिका बल्कि उनकी छोटी बहन अनीशा के भी फेवरेट एक्टर हुआ करते थे। दीपिका ने ये भी बताया था कि रोज रात को वो सोने से पहले अभिनेता के पोस्टर को किस करती थीं।


दीपिका पादुकोण लगातार 18 सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस को पिछली बार बड़े पर्दे पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी की साल 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था।




Next Story