Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टेरिटोरियल आर्मी के लिए रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन! जानें क्या बॉर्डर पर जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी

Varta24 Desk
9 May 2025 4:52 PM IST
टेरिटोरियल आर्मी के लिए रक्षा मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन! जानें क्या बॉर्डर पर जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी
x

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। वहीं रक्षा मंत्रालय के इस फैसला के बाद ऐसा लगता है कि धोनी जंग पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने रेगुलर आर्मी की सहायता के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक अब रेगुलर आर्मी अपनी सहायता के लिए टेरिटोरियल आर्मी को बुला सकती है।

ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर जंग हुई तो क्या एमएस धोनी, जो टेरिटोरियल आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वो भी जंग पर जाएंगे।

एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में हैं मानद लेफ्टिनेंट कर्नल

बता दें कि रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना के जारी होते ही अब सेना प्रमुख को अधिकार होगा कि वह टेरिटोरियल आर्मी को अपने हिसाब से मदद के लिए सैन्य कार्रवाई में शामिल कर सकते हैं। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। यानी अब अगर पाकिस्तान के खिलाफ बात आगे बढ़ी तो एमएस धोनी को भी तैयार रहना होगा।

टेरिटोरियल आर्मी एक रिजर्व सैन्य बल है। यह सीधे मोर्चा नहीं लेती है, लेकिन जब युद्ध का वक्त आता है तो उसे भी मैदान में उतारा जाता है। टेरिटोरियल आर्मी सेना को अलग-अलग तरह की सेवाएं उपलब्ध कराती है। अगर जरूरत पड़ती है तो इस आर्मी को नियमित सेना को यूनिट भी देनी पड़ती है।

आर्मी में धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं

बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी की सेना की ओर से ट्रेनिंग भी कराई जाती है, ताकि संकट के समय में वो काम आ सके। संकट के समय में इस आर्मी का काम आंतरिक सुरक्षा देना भी होता है। टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक संगठन है। इसी टेरिटोरियल आर्मी में धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और वह आर्मी की ट्रेनिंग कर चुके हैं।

अगर धोनी की बात की जाए तो माही फिलहाल IPL खेल रहे हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच आईपीएल को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इसलिए धोनी फिलहाल खाली हैं।

Next Story